मच्छरों से बचने के लिए प्राकृतिक तरीके अपनाए
नई दिल्ली । मच्छरों से बचने के लिए प्राकृतिक तरीके अपनाए जाएं। कुछ ऐसे प्राकृतिक तेल हैं, जो त्वचा पर बेहसर होते हैं और मच्छरों को भी दूर भगाते हैं। इन करामाती तेलों में पेपरमिंट ऑयल है जो मच्छरों से निपटने के लिए पेपरमिंट ऑयल प्राकृतिक निवारक है। दरअसल मच्छरों को पुदीने के तेल की गंध बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले अपने शरीर पर पेपरमिंट ऑयल लगाकर निकलें। आप इसे अपने कपड़ों पर भी थोड़ा सा डाल सकते हैं। लैवेंडर तेल से भी मच्छर भाग जाएंगे। मच्छर भगाने वाली रिफिल में लिक्विड खत्म हो जाने पर उसमें नींबू का रस और लैवेंडर तेल को भरकर लगाएं। इसके अलावा आप लैवेंडर ऑयल को सिट्रोनेला तेल और यूकेलिप्टस ऑयल के साथ मिक्स कर कमरे में स्प्रे कर सकते हैं। आपके कमरे से मच्छर छू मंतर हो जाएंगे। हर 2-3 घंटों बाद स्प्रे करते रहे। आप चाहें तो लैवेंडर ऑयल को हाथ-पैरों पर भी लगा सकते हैं।मच्छरों को भगाने के लिए नीम का तेल बहुत फायदेमंद होता है। इनफ्यूजर की मदद से नीम के तेल का पूरे कमरे में छिड़काव करें। ऐसा करने से कमरे में मच्छरों का नामोनिशान नहीं रहेगा। इसके अलावा नारियल तेल में नीम के तेल को मिलाकर पूरे शरीर पर भी लगाया जा सकता है। आप चाहें तो नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया भी जला सकते हैं।मच्छर डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों को भी जन्म देते हैं। हममें से कई लोग इनके आतंक से बचने के लिए मॉस्किटो रिपेलेंट लिक्विड या क्रीम का इस्तेंमाल करते हैं। मगर कई बार इसके इस्तेमाल से त्वचा संबंधी परेशानियां भी हो जाती हैं।