जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में एक मजदूर सुबह ११ बजे घर में ताला लगाकर काम करने चला गया। जब परिवार के दूसरे लोग घर पहुंचे तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पेटी और अलमारी में रखे जेवरों सहित गृहस्थी का सामान गायब था। मजदूर ने तत्काल मामले की जानकारी पनागर थाने में दी। पुलिस ने आज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पनागर पुलिस ने बताया कि गर्दा खमरिया निवासी रामप्रकाश कोरी मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। सुबह ११ बजे वह घर में ताला लगाकर काम करने चला गया। इस दौरान उसके परिवार के सदस्य भी बाहर गए थे। करीब एक घंटे बाद जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर पेटी और अलमारी मे रखे जेवर गायब थे। वहीं गृहस्थी का सामान भी गायब था। पुलिस ने रामप्रकाश की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।