भिण्ड। विश्व मानव अधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर अंसारी की अनुशंसा पर मप्र के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष इमरान अली खान को प्रदेश के संगठन को मजबूत करने की नई जिम्मेदारी सौपी है। जिसकी मीटिंग रविवार को को प्रदेश कार्यालय पर रखी गई। इस मौके पर प्रदेश के पद अधिकारी से लेकर जिले के पद अधिकारी उपस्थिति हुए। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करना हमारा उद्देश्य होना चाहिए न कि संगठन में जुड़ा रहना आज मानव जाति पर अत्याचार उसके हनन पर अंकुश लगाने के लिए विश्व मानव अधिकार परिषद एक कतार बद्ध खड़ा दिखाई देता है। जिसमें कार्यकर्ता ही इस संगठन की पहली सीड़ी है। इस संगठन को हर व्यक्ति के पास पहुंचाने के लिए रात दिन मजबूती प्रदान करने के लिए हमे एक जुट होकर कांधे से कांधा मिलाकर करना होगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश में हर जिला अध्यक्ष को बखूबी निभानी होगी। हर जिले का जिलाध्यक्ष अपनी कार्य समिति के साथ मीटिंग लेकर सभी पद अधिकारियों के कार्य के प्रति संबेदन शील रहे। बैठक के दौरान बताया हर कार्यकर्ता की छोटी से छोटी बात का समाधान किया जाये साथ ही प्रदेश की कार्य समिति बहुत जल्द घोषित करने के लिए यह मीटिंग की शुरुआत की गई थी। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष इमरान अली खान, प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना खान प्रदेश युवा अध्यक्ष काजी रिजवान, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय पाठक, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, जिला सचिव मोहम्मद शकील खान, युवा प्रकोष्ट अध्यक्ष सुभाष यादव, जिला उपाध्यक्ष मनोज जैन, मुंनेश श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, साकिब खान, अरविंद सोनी, टीपू खान, कमल किशोर गर्ग आदि लोग एकत्रित हुए साथ ही सभी को जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष ने सौपी संगठन को मजबूत करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है ।