बीते 24 घंटे में हुई 56.2 मिलीमीटर औसत वर्षा
गुना। जिले में 01 जून से अब तक 107.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जो कि सामान्य वर्षा का 10.2 प्रतिशत है। जिले में गतवर्ष इसी अवधि में 118.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1053.5 मिलीमीटर है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून से 04 जुलाई 2019 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र गुना में 151.1 मिलीमीटर, बमौरी में 177.0, आरोन में 85.0, राघौगढ़ में 120.0, चांचौड़ा में 52.0 तथा वर्षामापी केन्द्र कुम्भराज में 57.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
जिले में बीते 24 घंटे में आज प्रात: 08:00 बजे तक 56.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में वर्षा मापी केन्द्र गुना में 61.4 मिमी., बमोरी में 138.0 मिमी., आरोन में 33.0 मिमी., राघौगढ में 45.00 मिमी., चांचौडा में 13.00 मिमी., एवं वर्षा मापी केन्द्र कुंभराज में 47.00 मिमी. वर्षा दर्ज की गई।