Semifinal India vs New zealand: आईसीसी विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में महज एक बदलाव किया गया है। युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। न्यूजीलैंड के प्लेइंग इलेवन में टिम साउदी की जगह लॉकी फर्गुसन वापस आए हैं।
न्यूजीलैंड की टीम ने जब 46.1 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन बनाए थे उसी वक्त बारिश ने खेल में खलल डाला। रॉस टेलर 67 रन बनाकर नाबाद हैं और टॉम लेथम उनका साथ निभा रहे हैं। बारिश रुकने का इंतजार है। खेल शुरू होते ही हम आपको एकबार फिर मैच का हाल बताएंगे।
06:25 PM: न्यूजीलैंड की टीम ने 45वें ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट गंवाकर 202 रन बनाए हैं। भुवनेश्वर ने इस ओवर में ग्रैंडहोम को 16 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर धौनी के हाथों कैच आउट कराया। रॉस टेलर अर्धशतक बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टॉम लेथम उनका साथ दे रहे हैं।
06:14 PM: न्यूजीलैंड ने 43वें ओवर की समाप्ति के बाद 4 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। रॉस टेलर 44 और कोलिन डि ग्रैंडहोम 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने जेम्स नीशम को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड के चौथेउविकेट का पतन किया।
05:58 PM: न्यूजीलैंड ने 40वें ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए हैं। रॉस टेलर 38 और जेम्स नीशम 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ओर से जडेजा ने अपना 10 ओवर का कोटा पूरा कर लिया है।
05:40 PM: युजवेंद्र चहल ने 36वें ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। विलियमसन ने 95 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 67 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने उनका कैच लपका। रॉस टेलर और जिमी नीशम बल्लेबाजी कर रहे हैं।
05:35 PM: न्यूजीलैंड की टीम ने 35वें ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट गंवाकर 133 रन बनाए हैं। केन विलियमसन 67 और रॉस टेलर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। रवींद्र जडेजा ने अपने 10 ओवर के कोटे में 34 रन देकर हेनरी निकल्स का विकेट हासिल किया।
05:23 PM: न्यूजीलैंड ने 33वें ओवर की समाप्ति पर 122 रन बनाए हैं। उसके 8 विकेट सुरक्षित हैं। केन विलियमसन 58 और रॉस टेलर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। रवींद्र जडेजा ने अब तक 9 ओवर की गेंदबाजी की है और 26 रन देकर 1 विकेट चटकाया है।
05:14 PM: न्यूजीलैंड की टीम ने 30 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट गंवाकर 113 रन बनाए हैं। कप्तान केन विलियमसन अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। रॉस टेलर उनके साथ मौजूद हैं। विलियमसन ने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 79 गेंदों का सामना किया और 4 चौके लगाए।
04:52 PM: न्यूजीलैंड की टीम ने 25वें ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट गंवाकर 83 रन बनाए हैं। विलियसमन 36 और रॉस टेलर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। रवींद्र जडेजा ने अब तक बहुत कसी हुई गेंदबाजी की है। उन्होंने अब तक अपने 8 ओवर में 25 रन देकर हेनरी निकल्स का विकेट चटकाया है।
04:45 PM: न्यूजीलैंड की टीम ने 23वें ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट गंवाकर 80 रन बना लिए हैं। विलियमसन 35 और टेलर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए खुशखबरी की बात यह है कि हार्दिक पांड्या मैदान पर वापस लौट आए हैं और फील्डिंग कर रहे हैं।
04:30 PM: न्यूजीलैंड की टीम ने 20वें ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट गंवाकर 73 रन बनाए हैं। केन विलियमसन 32 और रॉस टेलर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले रवींद्र जडेजा ने हेनरी निकल्स को क्लीन बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। निकल्स ने 51 गेंदों का सामना किया और 28 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके लगाए। न्यजीलैंड के पहले विकेट का पतन जसप्रीत बुमराह ने मार्टिन गप्टिल को आउट कर किया था।
04:25 PM: भारत के बुरी खबर है। हार्दिक पांड्या हैमस्ट्रिंग इंजुरी के कारण मैदान से बाहर चले गए हैं। चोट कितनी गंभीर है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
03:50 PM: 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 55/1, हेनरी निकल्स 25 और केन विलियमसन भी 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
03:50 PM: 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 27/1, हेनरी निकल्स 10 और केन विलियमसन 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। भारत की ओर से कसी हुई गेंदबाजी जारी है, लेकिन दोनों कीवी बल्लेबाज पारी संभालने में जुटे हुए हैं।
03:38 PM: 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड की तरफ से जड़ी गई पहली बाउंड्री। बुमराह की गेंद पर हेनरी निकल्स ने जड़ा चौका। 8 ओवर के बाद स्कोर 18/1
03:20 PM: पांच ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 3/1, हेनरी निकल्स और केन विलियमसन 3-3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
03:17 PM: 3.3 ओवर में न्यूजीलैंड ने गंवाया पहला विकेट, मार्टिन गप्टिल को जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया। 14 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हुए गप्टिल, न्यूजीलैंड ने एक रन पर गंवाया पहला विकेट।
03:05 PM: 2.5 ओवर में मार्टिन गप्टिल के सिंगल के साथ न्यूजीलैंड का खाता खुला। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की कसी गेंदबाजी।
03:05 PM: पहले ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 0/0, भुवनेश्वर कुमार ने पहला ही ओवर मेडन फेंका, पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील हुई, भारत ने रिव्यू भी लिया, लेकिन रिव्यू बेकार गया।
03:00 PM: कीवी टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोल्स क्रीज पर उतरे, भारत की ओर से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं।
02:58 PM: भारतीय क्रिकेट टीम मैदान पर उतरी, न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरेंगे।
02:55 PM: दोनों टीमों ने मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान किया। कुछ ही मिनटों में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज क्रीज पर उतरेंगे।