अशोकनगर। रविवार की सुबह अपनी बेटी से मिलने के लिए जा रहे दम्पत्ति को जेसीबी ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल पति को 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार सागर जिले के अन्तर्गत आने वाले ग्राम खुरीई निवासी लखन यादव पुत्र मोहर सिंह यादव 45 साल एवं रेखा पत्नि लखन सिंह यादव अपनीे बेटी से मिलने के लिये शाढ़ौरा के पास स्थित फरदाई गांव जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े 8 बजे के आसपास जैसे ही दोनो पति-पत्नि शाढ़ौरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर थाने के पास से फरदाई गांव के लिये जाने वाले रास्ते पर पहुंचे, उसी समय एक तेज रफ्तार जेसीबी ने लखन यादव को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पत्नि ने बताया कि जेसीबी चालक तेज गति में जेसीबी चला रहा था। ड्राइवर से जेसीबी कंट्रोल नहीं हुई और अनियंत्रित होकर लखन यादव के आधे भाग को कुचलती हुई चली गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद शाढ़ौरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत गई।